गरियाबंद | CG: जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में सामने आए अश्लील डांस मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।. मिली जानकारी के मुताबिक जिस कार्यक्रम में अश्लील डांस हुआ, वहां केवल SDM और पुलिसकर्मी ही मौजूद नहीं थे, बल्कि गरियाबंद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह ठाकुर की मौजूदगी भी सामने आई है। वायरल वीडियो में एक भाजपा नेता बार बाला को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति जनपद सभापति निर्भय सिंह ठाकुर हैं, जो साफ तौर पर पहचान में आ रहे हैं।. मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने SDM और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। कुछ अधिकारियों को हटाया गया तो कुछ पर विभागीय कार्रवाई की गई, लेकिन वीडियो में नजर आने के बावजूद भाजपा नेता निर्भय सिंह ठाकुर पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई हैं।
अश्लील डांस मामले में बड़ा खुलासा: BJP के वरिष्ठ नेता ने बारबाला को दिया फ्लाइंग किस
By worldprime
On: जनवरी 17, 2026 1:07 अपराह्न
---Advertisement---











