रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में अंजाम दिया गया,साड़ी घोटाला बीजेपी शासन में भी अपने पैर पसारे हुए है | इसका खुलासा उस वक़्त हुआ जब पहली ही धुलाई में ना केवल साड़ी का रंग निकल गया और सिकुड़कर छोटी हो गई,बल्कि उसकी लंबाई-चौड़ाई भी निर्धारित “मीटर” से कम आंकी गई|तस्दीक की जाती है,कि 6 मीटर के बजाए 5 मीटर से भी कम लंबी साड़ी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थी महिलाओं को वितरित की गई थी| साड़ी घोटाले की प्रारंभिक जाँच में विभागीय सचिव के लेन-देन पर ही जाँच अधिकारियों की निगाहें टिक गई है,हालांकि,प्रभावशील सचिव ने खुद पर उठ रही उँगलियों के मद्देनज़र जाँच की दिशा भटकाने के प्रयास भी तेज़ कर दिए है| यह भी तस्दीक की जा रही है,कि “संदेही” महिला सचिव कांग्रेस के “भू-पे” दौर के बाद बीजेपी के कार्यकाल में भी महिला एवं बाल विकास विभाग में पैर जमाए हुए है| उनके लगभग 7 साल के कार्यकाल से कांग्रेस दौर से जमी कमीशन की पकड़ अब बीजेपी शासन में मुसीबत का सबब बन गई है|महिला सचिव के घेरे में कमीशन के ग्राफ़ का स्तर उच्च सूचकांक पर टिक गया है| छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरकारी योजना के तहत महिलाओं को भेंट में दी गई घटिया साड़ी का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने हालिया जाँच के निर्देश दिए थे| लेकिन, विभागीय सचिव को बगैर हटाए
बीजेपी के सुशासन में ‘साड़ी’ पर दाग ! महिला सचिव साड़ी घोटाले में लिप्त ? नारी सम्मान के नाम पर भी कमीशनख़ोरी,जांच में आंच…
By worldprime
On: अप्रैल 17, 2026 2:22 अपराह्न
---Advertisement---