CG Kanya Vivah Yojana: छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत गरियाबंद जिले में एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आगामी 06 फरवरी 2026 को राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला स्थल चौबेबांधा में किया जाएगा। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में लगभग 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।. महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने जानकारी दी कि इच्छुक माता-पिता अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के लिए 31 जनवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र अथवा परियोजना कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।. उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवारों को मिलेगा। बीपीएल के अलावा अन्य पात्र कार्डधारी परिवार भी योजना में शामिल हो सकते हैं। कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। आयु प्रमाण के लिए शैक्षणिक अंकसूची प्रस्तुत करनी होगी। कन्या एवं उसका परिवार छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए तथा विवाह के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक है। योजना के अंतर्गत विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा।. योजना के तहत वधु को 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 7 हजार रुपये की श्रृंगार सामग्री और 8 हजार रुपये विवाह आयोजन, मंडप सहित अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे। चेक का वितरण विवाह स्थल पर ही किया जाएगा, इसके लिए वधु को बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी।. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दिव्यांग कन्या को समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग दोनों से लाभ मिलेगा। वहीं अंतरजातीय विवाह के मामलों में अतिरिक्त सहायता आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
CG Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह 6 फरवरी को राजिम कुंभ में, आवेदन प्रक्रिया इसी दिन से शुरू
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 4:36 अपराह्न
---Advertisement---











