क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान के साथ हादसा, रनवे बंद हुआ

On: अप्रैल 18, 2026 6:11 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विमान हादसे के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वायुसेना ने जानकारी दी कि विमान की हार्ड लैंडिंग के कारण यह स्थिति बनी है। IAF के मुताबिक, इस घटना में एयरक्रू पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। रनवे को जल्द से जल्द फिर से चालू करने के प्रयास जारी हैं। पुणे एयरपोर्ट ड्यूल-यूज मॉडल पर काम करता है, जहां नागरिक उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का संचालन भी होता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सामान्य संचालन बहाल होने में करीब 18.673 घंटे का समय लग सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारत वियना में वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में शामिल हुआ शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय बताया कि भारत ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी कार्यप्रणालियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। वियना गए प्रतिनिधिमंडल ने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनाए गए भारत के प्रभावी उपायों और रणनीतियों को साझा किया। इसमें मजबूत और लचीले समुद्री शासन तंत्र के निर्माण पर देश के विशेष फोकस को भी रेखांकित किया गया। चारधाम यात्राः पहले दिन 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई, जिसमें पहले ही दिन 2713 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह मैनुअल रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से पहले शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत रविवार से हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीमें भेजी जा रही हैं, ताकि मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सके। वहीं, 6 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है। अब तक करीब 18.23 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों को मिलाकर कुल पंजीकरण संख्या अब 18.25 लाख तक पहुंच गई है। उदयपुर में पेंट की दुकान में भीषण आग राजस्थान के उदयपुर में आरके सर्कल में एक पेंट की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फायर अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों की तेजी से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में अब तक किसी के जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, पैसे के विवाद में वारदात दिल्ली के दक्षिणी इलाके में चितरंजन पार्क के पास एक पिता और उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पैसे के विवाद को लेकर हुई। मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शाम के समय एफ ब्लॉक के एक अपार्टमेंट में हुई। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दोनों को घर के बाहर खून से लथपथ हालत में थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Microbrewery: छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर, माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Abujhmad Forest Cutting: अबूझमाड़ में सरकारी पट्टे के लिए काट रहे जंगल, अवैध कटाई रोकने संयुक्त टीम गठित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 13000 और चांदी 39000 सस्ती; जानें ताजा रेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, एग्जाम कल होना था:पेपर ठाणे से बरामद हुआ, अब परीक्षा रद्द हो सकती है; पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹15432 कम होकर ₹2.17 लाख किलो हुई, सोना ₹5097 सस्ता हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });