Holiday 2026: राजधानी रायपुर के शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये अवकाश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में लागू होंगे।. इन तिथियों पर रहेगा अवकाश. जारी आदेश के मुताबिक, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा –. • नुआखाई: 15 सितंबर 2026 (बुधवार). • महाअष्टमी: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार). • गोवर्धन पूजा: 9 नवंबर 2026 (सोमवार). किन्हें मिलेगा लाभ. यह अवकाश राज्य शासन के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगा। इससे कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिल सकेगा।.
Holiday 2026: रायपुर में कर्मचारियों के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश जारी
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 12:40 अपराह्न
---Advertisement---