Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। (बिलासपुर पति ने पत्नी की हत्या). पुलिस के अनुसार, ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी 65 वर्षीय जीवन नोरगे ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। (मस्तूरी रिस्दा पति ने पत्नी की हत्या). घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर महिला का शव मुंह के बल पड़ा मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। घटनास्थल से टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। (Masturi Risda Husband Murder Wife). पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। (Masturi Risda Murder Case). Balodabazar Murder: बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Bilaspur Murder: पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
By worldprime
On: अप्रैल 22, 2026 5:59 अपराह्न
---Advertisement---