हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंसली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। इसके चलते दिव्यांका ने गुरुग्राम रहना छोड़ दिया था और पिछले कई दिनों से वह अपने घर गाजियाबाद में ही रह रही थी। वह घर पर ही अपने जानकारों से काम को लेकर बात करती रहती थी और करीब 15-20 दिन पहले अपने किसी निजी दोस्त से फाइनेंसली मदद भी मांगी थी। उनका सिरसा में लास्ट लाइव शो था। परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक आने व जमीन पर नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमॉर्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। हरियाणवी स्टार दिव्यांका के कुछ PHOTOS… कलाकार बोले- हमें भी सूचना नहीं मिली, संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा बोले- दिव्यांका की मौत की सूचना भी परिवार की ओर से किसी को नहीं दी गई। हर किसी को खबरें या सोशल मीडिया के माध्यम से ही सूचना मिली है। रात्रि को घटना के बाद सुबह ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जह
मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार किया, कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं
By worldprime
On: अप्रैल 23, 2026 5:14 पूर्वाह्न
---Advertisement---