बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की बेटी प्रीति जिंटा देश में IPL के रोमांच के बीच शिमला पहुंची हैं। प्रीति ने खुद सोशल मीडिया पर पहाड़ी एवं किन्नौर टोपी के साथ अपनी फोटो शेयर की। अब उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पर कैप्शन लिखा कि ‘हिमाचल की अपनी छोटी, लेकिन प्यारी यात्रा के हर पल का मज़ा ले रही हूं, गर्मी और IPL से थोड़े आराम के लिए आई हूं। प्रीति आगे लिखती हैं- उफ़! ये पहाड़ तो सच में बहुत जादुई हैं। बर्फ के दौरान भी भावुक पोस्ट शेयर की थी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा रोहड़ू से संबंध रखती हैं। वह जब भी हिमाचल आती हैं, अपनी पुरानी यादों को फिर से जीती नजर आती हैं। करीब तीन महीने पहले भी वह अपने बच्चों के साथ यहां आई थीं। उस दौरान उन्होंने बर्फबारी के बीच बिताए खास पलों को साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने बर्फ से एक “स्नो गर्ल” बनाई, जिसे सुंदर स्नो स्कर्ट से सजाया गया। यह छोटा-सा अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा और उन्हें अपने बचपन के दिनों में ले गया। शिमला जिले से ताल्लुक रखने वाली प्रीति अक्सर अपनी जड़ों से जुड़ी दिखाई देती हैं। चाहे सोशल मीडिया हो या सार्वजनिक मंच, वह अपने पहाड़ी बचपन, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को गर्व के साथ साझा करती हैं। उनका ताजा पोस्ट भी इसी गहरे जुड़ाव को दर्?
IPL के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा:किन्नौरी टोपी में शेयर की फोटो, बोली- ‘गर्मी और आईपीएल से ब्रेक लेने आई हूं
By worldprime
On: अप्रैल 24, 2026 3:29 अपराह्न
---Advertisement---