Raipur Suicide: राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया गया है। (रायपुर भाठागांव युवक ने फांसी लगाई)![]()
कमरे में अकेला था युवक (Raipur Bhathagaon Youth Suicide)
जानकारी के अनुसार मृतक कोमल वर्मा (25) घटना के समय घर के ऊपर कमरे में अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी समारोह में गई हुई थी। (रायपुर भाठागांव सुसाइड केस)
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा.. (Raipur Bhathagaon Suicide)
मैं कोमल वर्मा जो भी कर रहा हूं मेरे घर वालों की तरफ से कोई प्रेशर नहीं है उनको इस बारे में कुछ पता नहीं है जो अभी मेरे साथ हो रहा है तो उनको इन सब में ना लाये।
यह कदम मैं देवकी साहू संतोष साहू के बेटे के कारण से कदम उठा रहा हूं. मेरा 5 साल का रिलेशन रहा उसके साथ 3 दिसंबर 2019 से हम दोनों साथ हैं, मेरे रहते हुए तीन से चार लड़के से मेरे पीठ पीछे बात करती थी और आज भी ऐसा कर रही है. हम लड़के हैं, ऐसे केस में हमेशा लड़के को ही क्यों गलत बना दिया जाता है? मेरे रहते मेरे पीठ पीछे हमेशा से कुछ ना कुछ करती रही है और जब पकड़ी जाती है तो बहाना बनाती थी। इस बात का सबूत मेरे मोबाइल में है फिर भी मैं उसे सुधरेगी करके मौके पे मौका दिया, लेकिन आज यह कदम उसको सबक सिखाने के लिए ले रहा हूँ… जो लड़की लड़के को गलत केस में फंसा दूंगी.. ऐसा वैसा बोलते है उन लोगों के लिए है।
आगे क्या ही लिखूं.. मेरी जिंदगी में खुशी लाएगी सोचा था, मेरा मृत्यु बन जाएगी पता नहीं था। उसको उसकी गलती की सजा मिलनी चाहिए।
माफ करना मां..
एयरपोर्ट में करता था काम
मृतक कोमल वर्मा एयरपोर्ट में कार्यरत था और मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराडीह गांव का निवासी था। वह अपने माता-पिता और भाई के साथ भाठागांव स्थित घर में रह रहा था।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से की जा रही है।





