अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्
अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए
By worldprime
On: अप्रैल 26, 2026 10:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---