क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प:CISF जवान को गोली लगी, 3 घायल; BJP उम्मीदवार के घर पर देसी बम फेंका

On: अप्रैल 27, 2026 8:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले रविवार रात BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देसी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगी है। दरअसल, जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो TMC समर्थक आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर देसी बम भी फेंका गया। BJP का आरोप- पुलिस थाना छोड़कर चली गई, TMC के लोगों ने हमला किया भाजपा का आरोप है कि घटना के समय पुलिस थाना छोड़कर चली गई और तृणमूल समर्थकों ने हमला किया। जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, तभी अधिकारी वहां से चले गए। इसके बाद TMC समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा कि विवाद एक दिन पहले उनकी स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग से शुरू हुआ था, जब TMC के स्थानीय पार्षद मनोज पांडे समर्थकों के साथ पहुंचे और कार्यक्रम में बाधा डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। TMC का आरोप- हमारी पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की TMC उम्मीदवार अमित गुप्ता ने कहा कि अचला बागान इलाके में उनके कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई और पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। गुप्ता के मुताबिक, जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो भाजपा नेता अर्जुन सिंह अपने CISF सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और थाने के अंदर ही TMC कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पार्टी नेतृत्व को दी गई है और कार्रवाई की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बागेश्वर बाबा के बयान पर भड़के रितेश देशमुख:कहा था- जिम्मेदारी छोड़ना चाहते थे शिवाजी महाराज, एक्टर बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं; बाबा ने माफी मांगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लंदन मैराथन, केन्या के सेबेस्टियन 1:59:30 टाइमिंग निकालकर चैंपियन:ऐसा करने वाले पहले रनर; दूसरे स्थान पर रहे इथियोपियाई धावक 11 सेकेंड पीछे रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लंदन मैराथन, केन्या के सेबेस्टियन 1:59:30 टाइमिंग निकालकर चैंपियन:ऐसा करने वाले पहले रनर; दूसरे स्थान पर रहे इथियोपियाई धावक 11 सेकेंड पीछे रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वॉशिंगटन हिल्टन होटल में 45 साल बाद हिस्ट्री रिपीट:हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने राष्ट्रपति रीगन पर चलाई थी गोली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: पंत का दांव बना हार की सबसे बड़ी वजह? मैच के बाद मानी दबाव की बात, कहा- हमें ब्रेक की सख्त जरूरत है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा, उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });