शेयर बाजार में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त है, ये 275,050 के सतर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। आज एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 24 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा कच्चा तेल 106 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था।
सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,050 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
By worldprime
On: अप्रैल 27, 2026 9:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---