क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur News: घर के सामने पेशाब करने से रोका तो नकाबपोशों ने लाठी-डंडे से पीटा, 4 महिलाएं घायल

On: अप्रैल 28, 2026 2:09 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात 20 से अधिक नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने घर के सामने जमकर मारपीट की, जिसमें एक युवक सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है।tcw

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर पुरानी रंजिश निकालते हुए हमला किया। पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों को मुंह ढके हुए लाठी-डंडों से हमला करते हुए देखा जा सकता है।

जानिए पूरा मामला

चिंगराजपारा निवासी घायल सनत सारथी के अनुसार, वह रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहे थे, तभी विक्की अहिरवार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।

20 1 1777260350

18 1 1777260370

19 1777260330

हमले में सनत सारथी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी रेखा सारथी को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। इसके अलावा बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी भी हमले में घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

दो दिन पहले हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले घर के सामने पेशाब करने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जो इस हमले की वजह बना। बदमाशों ने बदला लेने के लिए योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया।

CCTV में कैद हुई वारदात

मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 20 से ज्यादा नकाबपोश युवक एक साथ हमला करते नजर आ रहे हैं।

सरकंडा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });