अगले महीने यानी मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 मई को छुट्टी से होगी। महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) पर देश में लगभग सभी जगह बैंक के कारण बंद रहेंगे। यहां देखें मई 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मई में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं मई 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा।
मई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे
By worldprime
On: अप्रैल 29, 2026 11:01 पूर्वाह्न
---Advertisement---