क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Board Result 2026: आज ढाई बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट; यहां चेक करें

On: अप्रैल 29, 2026 11:56 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम औपचारिक रूप से घोषित करेगा। यह परिणाम न केवल छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेंगे, बल्कि आगे की पढ़ाई और करियर के रास्ते भी खोलेंगे। (10वीं 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़)tcw

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

School Education Minister Gajendra Yadav 1 1 300x172

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें। मंत्री ने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और प्रत्येक छात्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं छिपी होती हैं।

1000952909 1777363818 263x300

लाखों छात्र कर रहे इंतजार (10th 12th Result CG Board)

इस साल 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। छात्रों की साल भर की मेहनत, तैयारी और उम्मीदों का परिणाम आज सामने होगा। परिणाम की घोषणा नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 04 25 At 1.37.18 PM 300x164

इस लिंक से देखें परिणाम

http://cgbse.nic.in
http://results.cg.nic.in
http://cg.results.nic.in

कैसे डाउनलोड करें 10वीं 12वीं रिजल्ट

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘CGBSE 10th Result 2026’ और ‘CGBSE 12t Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

WhatsApp Image 2026 04 25 At 1.33.09 PM 300x200

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो या खुलने में समस्या आए, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं:

  • 12वीं के लिए:CG12 लिखकर 56263 पर भेजें
  • 10वीं के लिए:CG10 लिखकर 56263 पर भेजें
  • कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर रिजल्ट मिल जाएगा।

WhatsApp Image 2026 04 28 At 1.31.54 PM 860x484 2 300x169

परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चली। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 13 मार्च 2026 के आसपास समाप्त हुई।(10वीं 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़)

हिंदी पेपर री-एग्जाम से हुई देरी (CGBSE Result 2026)

इस बार 10वीं के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है।

https://www.instagram.com/reel/DXq6s72jN3G/?igsh=MWF5dDFtM2w5Nzl4Nw==

The post CG Board Result 2026: आज ढाई बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट; यहां चेक करें  first appeared on Thiha Chhattisgarh.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराया: बरार ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, सुदर्शन के 168 रन; 1-0 से सीरीज जीती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AMIR KHAN WEDDING | 61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई पारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹36,529 करोड़ बढ़ी; बजाज फाइनेंस-ICICI बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नई बायोपिक:15 साल बाद बड़े परदे पर लौटेंगी सेलिना, निभाएंगी ‘सिस्टर निवेदिता’ का किरदार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Womens T20 WC 2026: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में कौन आगे? स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ियों की लिस्ट जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान क्रिकेट में फुल ऑन ड्रामा! : बाबर आजम तीन साल बाद फिर बने टेस्ट कप्तान; मसूद से क्यों छिनी कैप्टेंसी?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });