क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राघव चड्ढा-संदीप पाठक पर भड़के संत सीचेवाल:पूछा- चंडीगढ़ कोठी नंबर-50 में क्या हुआ, पंजाब से निकाला तो भ्रष्टाचार दिखने लगा

On: अप्रैल 29, 2026 5:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP में शामिल हो गए। अब सिर्फ पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ही बच गए। उनका कहना है कि ऑफर तो मुझे भी मिला लेकिन मैंने सिरे से नकार दिया। वह AAP को करप्ट बता पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्‌ढा पर खूब भड़के। सीचेवाल ने पूछा कि राघव चड्‌ढा बताएं कि चंडीगढ़ की 50 नंबर कोठी में क्या-क्या हुआ? वहां पर कितना भ्रष्टाचार हुआ? सीचेवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि सभी IAS अफसरों का मुंह इसी कोठी की तरफ होता था। अफसरों की ट्रांसफर की पावर चड्‌ढा के हाथ में थी और अपॉइंटमेंट की जिम्मेदारी संदीप पाठक के पास थी। जब ये पार्टी में थे और पंजाब में मजे कर रहे थे तब इन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिखा। पार्टी ने जब इन्हें पंजाब से निकाला तो इनको भ्रष्टाचार भी दिख गया और खामियां भी दिखने लगी। सीचेवाल ने कहा कि अच्छा होता कि ये पहले फेज में ही कहते कि भ्रष्टाचार है इसे रोको। नहीं रोकते तो पब्लिक के सामने आते। AAP में हुई इस टूट को लेकर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दैनिक भास्कर से खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक के खिलाफ पूरे आक्रामक तेवर दिखाए। पढ़िए विस्तृत बातचीत के प्रमुख अंश…. सवाल: क्या राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक ने आपसे भी बात की थी कि हम BJP में जा रहे हैं?
सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ उन्होंने कोई बात नहीं की। सवाल: क्या उन्होंने आपको भी अपने साथ BJP में जाने का ऑफर दिया था?
सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ कोई संपर्क नहीं किया, मेरे साथ कोई संपर्क करता तो ही मैं बताता। मेरा तो ऐसा कोई विचार ही नहीं था। सवाल: राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार है, क्या आपको भी लगता है कि पार्टी में ऐसा कुछ है?
सीचेवाल: साल पहले तक ये दोनों ही थे, संदीप पाठक व राघव चड्‌ढा। इनको ही पता होगा कि कितना था और कितना नहीं। यही जिम्मेदार थे। हर अफसर राघव चड्‌ढा के आदेशों पर लगता था। कोई भी नियुक्ति होती थी, संदीप पाठक करते थे। ये तो यही जानते हैं कि इन्होंने कितना किया था। इनके जाने के बाद भ्रष्टाचार शुरू हुआ, ऐसा तो नहीं है। इसका जवाब वो सही दे सकते हैं। सवाल: राघव चड्‌ढा कह रहे हैं कि मैं कोशिश कर रहा था कि सब कुछ ठीक हो जाए?
सीचेवाल: पंजाब वालों को पूछ लो कि इनमें नुक्स थे या उनमें नुक्स थे। काम तो ये करते थे सारे। किसी की नियुक्ति करना किसी को इधर-उधर करना ये सब इनके हाथ में था। IAS अफसरों की नजर तो 50 नंबर कोठी पर होती थी। अगर करप्शन हुआ होगा तो वहां हुआ होगा। ये तो उनको पता होगा कि वहां पर कितना करप्शन हुआ। क्या उनके जाने के बाद भ्रष्टाचार हुआ है। जब वो यहां थे तो तभी कहते कि भ्रष्टाचार है। तब ठीक करते। जब उनको यहां से हटा दिया तब कह रहे हैं कि यहां भ्रष्टाचार है। सवाल: क्या इस एपिसोड के दौरान आपसे अरविंद केजरीवाल ने संपर्क किया?
सीचेवाल: नहीं, अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। पार्टी ने भी मेरे से संपर्क नहीं किया। CM भगवंत मान के अलावा मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई। सवाल: CM भगवंत मान ने आपको बुलाया?
सीचेवाल: भगवंत मान ने मुझे बुलाया। उन्होंने 2 दिन बुलाया। उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। उनको पता लगता तो वो जरूर बात करते। मुझे बताया कि पार्टी में ऐसा हो गया है। सवाल: विक्रमजीत सिंह साहनी ने आपसे भाजपा में जाने की बात की थी?
सीचेवाल: 24 अप्रैल को जिस दिन इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उस दिन उन्होंने बताया था कि हम अलग गुट बना रहे हैं। 7 लोगों ने लेटर पर साइन कर दिए हैं आप भी कर दो। मैंने मना कर दिया। सवाल: क्या 6 सांसदों के छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आपसे बात की?
सीचेवाल: नहीं, मुझसे किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि सीचेवाल राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने आया है। मुझे तो जब राज्यसभा सदस्य चुना जा रहा था, मैंने तब भी मना कर दिया था। ******** ये खबरें भी पढ़ें: AAP छोड़ने वाले सांसदों का डायरेक्ट ग्राउंड कनेक्ट नहीं: पंजाब में BJP नैरेटिव बिल्डिंग, सोशल-बिजनेस नेटवर्क यूज करेगी; AAP कैसे कर रही डैमेज कंट्रोल? पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह भज्जी, डॉ. संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से 3 राघव, मित्तल और पाठक BJP में शामिल हो चुके हैं। राज्यसभा का सांसद जनता नहीं चुनती बल्कि जनता के चुने विधायक इनके लिए वोटिंग करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए
आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पढ़ें पूरी खबर…. AAP की टूट से BJP को पंजाब में क्या फायदा:चड्‌ढा केजरीवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट करेंगे, पाठक स्ट्रैटजी बनाएंगे; जानें ‘कैप्टन’ कौन होगा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में टूट हो गई। पंजाब के 6 सांसदों ने अचानक पार्टी छोड़ दी। इनमें से 3 राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा जॉइन कर ली। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंजाब में AAP के MLA भी टूटेंगे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी:सरकार ने कहा- इससे ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ सकते हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी:सरकार ने कहा- इससे ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ सकते हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PoK में पाकिस्तानी फोर्स ने लोगों पर गोलियां चलाईं:पाकिस्तान सरकार के खिलाफ 40 हजार प्रदर्शनकारी जुटे थे; कई लोग घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराया: बरार ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, सुदर्शन के 168 रन; 1-0 से सीरीज जीती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AMIR KHAN WEDDING | 61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई पारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹36,529 करोड़ बढ़ी; बजाज फाइनेंस-ICICI बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });