रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को ‘ऑपरेशन धुरंधर’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है, जिसने लगभग 143.69 करोड़ रुपए (¥ 2.42 बिलियन) का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर रजनीकांत स्टारर फिल्म मूथु है, जिसकी कमाई करीब 24.04 करोड़ रुपए (¥ 405 मिलियन) रही। इसके अलावा बाहुबली 2 और 3 इडियट्स ने भी यहां अच्छी कमाई की थी। धुरंधर ने 1,307 करोड़ रुपए कमाए धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज हुई थी। धुरंधर ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए हैं। यह फिल्म आदित्य धर ने लिखी है। वहीं, ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ग्लोबली 19 मार्च 2026 को सिने?
धुरंधर 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी:मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, पोस्टर आया सामने
By worldprime
On: अप्रैल 29, 2026 2:48 अपराह्न
---Advertisement---