क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी, क्या होंगे 33 सवाल ? एक क्लिक में जानिए..

On: अप्रैल 30, 2026 12:19 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

tcw

जनगणना निदेशक ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का व्यापक अभियान है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक आकलन किया जाता है। उन्होंने मकान सूचीकरण को इस प्रक्रिया की आधारशिला बताया।
Jangadna Chhattisgarh 300x169

प्रशिक्षण और फील्ड कार्य पर जोर

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। फील्ड कार्य के दौरान डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और संभावित चुनौतियों के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पहचान पत्र जरूरी

सभी प्रगणकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों में भ्रम की स्थिति न बने। साथ ही आवासीय कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स में जनगणना कार्य सुचारू रूप से कराने के लिए स्थानीय समितियों से सहयोग लेने पर जोर दिया गया।

Image 2026 04 29T214149.863 1024x574 1 300x168

इस बार जनगणना के आंकड़े मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्र किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्रविष्टि सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए, क्योंकि छोटी गलती भी भविष्य की नीतियों को प्रभावित कर सकती है।

कार्य की निगरानी के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने और किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फेक न्यूज पर निगरानी

जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फेक न्यूज पर नजर रखते हुए उसका तत्काल खंडन करने को कहा गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया गया है।

अंत में जनगणना निदेशक ने सभी अधिकारियों से समर्पण और जिम्मेदारी के साथ तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।

Census In Chhattisgarh 300x170

पूछे जाएंगे 33 सवाल

पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार, सुविधाएं और डिजिटल संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी।

1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना शुरू, खुद कैसे भरें जानकारी ? जानिए..

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सऊदी क्राउन प्रिंस का सलाहकार बनना चाहता था एपस्टीन:प्राइवेट आइलैंड पर ‘मस्जिद’ बनवाई, सोने का गुंबद, मक्का से कपड़े और उजबेकिस्तान से टाइल्स मंगवाए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रियान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे थे, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

समय रैना और रणवीर अलाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Assembly Session: विधानसभा में 33% महिला आरक्षण पर हंगामा, पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Fire: रायपुर के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुनील पांडे ने कहा- जुनैद की परफॉर्मेंस प्रभावशाली लगी:राम संपत बोले- आमिर खान के साथ काम करने के लिए सच्चाई और मेहनत सबसे जरूरी है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });