Raipur Accident: रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के गंज रोड की है।. दुकान में घुसी कार. मिली जानकारी के अनुसार, कार तेज गति से आ रही थी, तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सीधे सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।. CCTV में कैद हुआ हादसा. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। वीडियो में कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दे रही है और सीधे दुकान में टकरा जाती है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-30-at-1.59.21-PM-1.mp4
Raipur Accident: दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार कार, नाबालिग की मौके पर मौत; देखें CCTV Video
By worldprime
On: अप्रैल 30, 2026 4:05 अपराह्न
---Advertisement---