रेडमी ने अपना नया टैब रेडमी पैड 2 प्रो भारत में उतारा है। मिडरेंज सेगमेंट का यह टैब 12,000mAh की बैटरी के साथ आया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। इस टैब को हमारी टीम दो महीने से इस्तेमाल कर रही है। हमने इसकी खूबियों और खामियों को जाना है। तो चलिए जानते हैं, इसमें क्या खास है। डिजाइन: मैटल बॉडी और हेडफोन जैक के साथ 4 स्पीकर्स बॉक्स में टैबलेट के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स, 33W का फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर और टाइप-A टू टाइप-C केबल मिलती है। डिस्प्ले: 12.1 इंच स्क्रीन और गीले हाथों से भी चलने वाला टच रेडमी पैड 2 प्रो का सबसे खास फीचर इसकी 12.1 इंच की बड़ी 2.5K स्क्रीन है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और नेविगेशन बेहद स्मूथ रहता है। डॉल्बी विजन सपोर्ट होने की वजह से इस पर वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव शानदार मिलता है। कलर्स और डिटेल्स एकदम क्लियर नजर आती हैं और आप इस पर 4K वीडियो का मजा ले सकते हैं। बैटरी: 5 दिन तक का बैकअप और रिवर्स चार्जिंग रेडमी पैड 2 प्रो में 12,000mAh की बैटरी दी गई है। स्टैंडबाय मोड पर रखते हुए और रोजाना करीब 3 घंटे ऑनलाइन वीडियो देखने के बावजूद, 5 दिन में बैटरी 78% से घटकर 26% पर ही आई। वहीं, आधे घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो चलाने पर बैटरी सिर्फ 3% ही खर्च हुई। बैटरी चार्ज करने के लिए बॉक्स में 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। टैबलेट की एक बड़ी खूबी इसकी 2
रेडमी पैड 2 प्रो रिव्यू, 12.1 इंच डिस्प्ले:12000mAh की बड़ी बैटरी और रिवर्स चार्जिंग के साथ वेल्यू फॉर मनी पैकेज
By worldprime
On: मई 1, 2026 6:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---