Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में दुकान लगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने युवक पर तरबूज काटने वाले चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की है। प्रार्थी निजामुद्दीन (25 वर्ष), निवासी मौदहापारा, ऑटो चार्जिंग का काम करता है। वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी शहिद से उसका सामना हो गया।. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शहिद ने गाली-गलौज करते हुए पास में रखे ठेले से चाकू उठाया और निजामुद्दीन पर हमला कर दिया।. घायल युवक को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur Chakubaji: रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, तरबूज काटने के चाकू से हमला
By worldprime
On: मई 1, 2026 4:27 अपराह्न
---Advertisement---