Raipur News: राजधानी रायपुर से लगे अम्लेश्वर स्थित खारुन नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम दुर्ग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया।. सूचना मिलने पर जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF टीम मौके पर पहुंची। SDRF प्रभारी धनीराम यादव के मार्गदर्शन में डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।. इस रेस्क्यू अभियान में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश की अहम भूमिका रही। मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के मौदहापारा क्षेत्र का निवासी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Raipur News: खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, रेस्क्यू कर निकाला शव
By worldprime
On: मई 1, 2026 5:27 अपराह्न
---Advertisement---