क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

On: मई 1, 2026 5:54 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। बेटे को बचा लेने की चिंता और जिद दिखाती वो तस्वीर रुला देने वाली थी, कितना दर्द समेटे थी। इन मां-बेटे के साथ जितने भी लोग उस क्रूज की सवारी पर निकले थे… मौज में थे। निश्चिंत थे। ऐसे किसी हादसे की भनक तक नहीं थी। अब उन्हें नहीं पता था कि जिस सरकारी तंत्र पर भरोसा कर वो इस सफर पर निकले हैं, वो खुद अंधा-बहरा है। उसे नहीं सुनाई दी वो चेतावनी जो मौसम विभाग 4 घंटे पहले ही जारी कर चुका था। चेतावनी छोड़िए, NGT और सर्वोच्च न्यायालय का वो आदेश तक नहीं पढ़ा-सुना जिसमें कहा गया था कि डीजल से चलने वाले ये क्रूज किसी भी कीमत पर नदी-डैम में न चलाए जाएं। …और उस पर मंत्री की ये स्वीकारोक्ति कि आदेश के बारे में पता ही नहीं है। वाह! क्या सिस्टम है…क्या तंत्र है। और क्या जिम्मेदार हैं हमारे। इनके लिए जिम्मेदार शब्द का उपयोग ही बेमानी सा लगता है। लापरवाहियों की ये फेहरिस्त पढ़िए अब जब सिस्टम सच में इतना नकारा है तो आम इंसान ये कैसे मान सकता है कि वो सुरक्षित रहेगा। फिर चाहे धार की उस सड़क पर चलने वाला हो, जिस पर 16 जिंदगियां खत्म हो गईं या जबलपुर का बरगी डैम जिसमें 9 लोगों की जल समाधि बन गई। 9 ही क्यों? कई तो अब तक मिले नहीं हैं। मैं अपने शब्दों के लिए क्षमा मांगता हूं, लेकिन आप ये तसल्ली जरूर रख सकते हैं कि मौतों के बाद यहां नौटंकियां बहुत होंगी। दौरे होंगे। ढांढस बंधाने नेता आएंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। लाशें गिनेंगे…और मुआवजे के नाम पर हर जिंदगी की कीमत चुकाने की बात करेंगे, लेकिन क्या इन 2-4 लाख रुपए से अपनों को खोने का दर्द भुलाया जा सकेगा? उनकी पूर्ति की जा सकेगी? क्या उनके अपने लौट आएंगे? यदि हां! तो इससे दोगुनी राशि हम आपको देते हैं। लौटा दो। लौटा दो उस मासूम बच्चे की जिंदगी जो उसी कोख से लिपटी हुई खत्म हो गई…जिससे वो जन्मा था। लौटा दो किसी की मां, किसी की बेटी…किसी की पत्नी। लौटा दो धार हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के वो 9 लोग। एक ही चिता पर जल चुकी वो 5 महिलाएं। वो रिश्ते। …छोड़िए! आप कुछ नहीं लौटा सकते। आप सिर्फ तमाशबीन हैं। वही रहेंगे। आपको न ये दर्द दिखेगा। न रुदन सुनाई देगा। आप तो अंधे-बहरे हैं न। और नहीं हैं, इन जिंदगियों की परवाह है… तो कीमत बांटना छोड़कर एक-एक जिम्मेदार को सबक सिखाइए। आपकी हर चूक को दुरुस्त करते जाइए। इंसाफ का थोड़ा भरोसा जगा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन कहीं इसका हश्र बाकी जांचों जैसा न हो जाए। क्योंकि अब कमेटी बनेगी। बयान होंगे, लेकिन क्या सच में सिस्टम से जुड़े पॉवरफुल लोगों तक उस कमेटी की जांच और उसकी आंच पहुंच सकेगी? क्या वो सिस्टम के इन ताकतवर चेहरों से सवाल कर पाएगी? क्योंकि जब बात निकलेगी तो विभाग के मंत्री तक भी जाएगी। जिले के प्रमुख की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। टूरिज्म डिपार्टमेंट, क्रूज का संचालन करने वाला महकमा, चेतावनी अनसुना करने वाला सिस्टम…और भी बहुत कुछ घिरेगा। तो क्या आप इन पर सच में एक्शन ले पाआओ? क्या सच में सबक सिखा पाओगे? … और नहीं कर पाओ, तो खबरदार हो जाइए। भास्कर आपकी ऐसी हर चूक के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। सिस्टम की हर वो पोल खोलेगा जो जानलेवा है, जो जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। तो खुद सुधारिए…या एक्सपोज के लिए तैयार रहिए। अब सिस्टम की एक-एक खामी सामने लाई जाएगी। ————- यह खबरें भी पढ़ें MP के क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिले:जबलपुर में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां; 3 बच्चों समेत 4 लापता मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, 28 लोगों को बचा लिया गया है। तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:म्यूजिक-मस्ती में डूबे थे लोग, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; अंदर आ रही थीं ऊंची लहरें मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BLA का दावा- हमले में 30 पाकिस्तानी जवान मारे गए:विस्फोटकों से भरी गाड़ी कैंप में घुसाकर उड़ाई; पाकिस्तान ने दावे की पुष्टि नहीं की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BLA का दावा- हमले में 30 पाकिस्तानी जवान मारे:कैंप में विस्फोटकों से भरी गाड़ी से ब्लास्ट किया; पाकिस्तान सरकार ने पुष्टि नहीं की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur News: पत्नी को काटकर पति ने लगाई फांसी, दोनो बच्चों को कमरे में कर दिया था बंद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा:एक महीने पहले पद संभाला था; ममता बोलीं- पार्टी छोड़ने की तैयारी पहले से थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा:एक महीने पहले पद संभाला था; ममता बोलीं- पार्टी छोड़ने की तैयारी पहले से थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी:मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम की फेसबुक पोस्ट में कमेंट कर धमकाया, 9 जुलाई को कार्यक्रम

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });