क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Bike Stunt: रिटायर्ड कॉन्स्टेबल के बेटे का बाइक स्टंट करते VIDEO वायरल, एक पहिए पर चलाई बाइक

On: मई 4, 2026 6:44 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raigarh Bike Stunt: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक द्वारा बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। युवक ने बिना हेलमेट एक पहिए पर बाइक चलाते हुए रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।. मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो हुंकराडीपा-तमनार रोड का बताया जा रहा है। युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम कुंजेमुरा का निवासी है और एक रिटायर्ड आरक्षक नरेंद्र सिदार का बेटा है।. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर युवक की पहचान की और उसे थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।. पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत युवक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल खतरनाक है बल्कि कानूनन अपराध भी है।. थाना प्रभारी ने युवक को समझाइश देते हुए भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और आगे से हेलमेट पहनकर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का भरोसा दिया।. SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-यूपी में बारिश से सड़कें डूबीं, उज्जैन में युवक बहा:कानपुर मेडिकल कॉलेज में पानी भरा; राजस्थान में सड़क धंसी, जैसलमेर में रेत का बवंडर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-यूपी में बारिश से सड़कें डूबीं, उज्जैन में युवक बहा:कानपुर मेडिकल कॉलेज में पानी भरा; राजस्थान में सड़क धंसी, जैसलमेर में रेत का बवंडर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फोगाट फैमिली को आमिर खान की शादी का न्योता नहीं:गीता की शादी में भिवानी आ चुके, बर्थडे में भी निमंत्रण मिला; गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पंजाब- सिद्धू स्टाइल में कांग्रेस पर प्रैशर बना रहे चन्नी:हाईकमान का फैसला रिजेक्ट, 7 दिन में बदलवाएंगे; 3 एक्सपर्ट से जानिए फायदे-नुकसान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

किलियन एम्बापे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से: फीफा विश्व कप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत: मोरक्को के खिलाफ मेजबान कनाडा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

किलियन एम्बापे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से: फीफा विश्व कप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत: मोरक्को के खिलाफ मेजबान कनाडा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });