क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में आग:धुआं भरने से लोगों को बाहर निकाला गया; मेट्रो सर्विस कुछ समय के लिए प्रभावित

On: मई 6, 2026 6:50 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मुंबई के अंधेरी ईस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी-2 के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम 4:10 बजे आग लग गई। अफसरों ने फौरन लोगों को बाहर निकाला और परिसर को खाली कर दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारण मेट्रो एक्वा लाइन-3 के अंडरग्राउंड कॉरिडोर में आरे JVLR से कफ परेड के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग टेक्निकल रूम में लगी थी। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मेट्रो स्टेशन में धुआं से भर गया आग लगने से धुआं पूरे अंडरग्राउंड स्टेशन परिसर में फैल गया था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को राहत और बचाव अभियान के दौरान ब्रीदिंग उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने इसे मामूली घटना बताया है। MMRCL ने एक बयान में कहा, ‘आज छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA)-T2 स्टेशन पर धुएं की एक मामूली घटना हुई, जिस पर मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत काबू पा लिया।’ 9 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी थी 9 अप्रैल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });