क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कैदी पर आया लेडी जेलर का दिल:उम्रकैद की सजा पूरी होने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, बजरंग दल ने कराया कन्यादान

On: मई 7, 2026 8:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक (जेलर) फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह नाम के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। 5 मई को छतरपुर जिले के लवकुश नगर में हुए इस विवाह की पूरे इलाके में चर्चा है। धर्मेंद्र सिंह उम्रकैद की सजा काट चुका है और करीब 4 साल पहले जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि फिरोजा के मुस्लिम परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। वे शादी में शामिल नहीं हुए। ऐसे में सतना के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आगे आकर कन्यादान की रस्म निभाई। जेल में वारंट के काम के दौरान हुई थी मुलाकात जानकारी के मुताबिक, सतना जेल में पदस्थापना के दौरान फिरोजा खातून वारंट इंचार्ज का काम संभाल रही थीं। उसी दौरान हत्या के मामले में सजा काट रहा धर्मेंद्र सिंह भी जेल के भीतर वारंट संबंधी काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। धर्मेंद्र के जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 2007 के चर्चित हत्याकांड में मिली थी उम्रकैद धर्मेंद्र सिंह छतरपुर जिले के चंदला का रहने वाला है। वर्ष 2007 में चंदला नगर परिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष कृष्णदत्त दीक्षित की हत्या कर शव जमीन में दफनाने के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। करीब 14 साल जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर उसे रिहा कर दिया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विवाह लवकुश नगर में दोनों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। शादी की खबर सामने आने के बाद सतना जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैदियों ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। यह शादी इलाके में प्रेम, सामाजिक बंधनों और धर्म से ऊपर उठकर लिए गए फैसले को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });