रैपर और सिंगर किंग यानी अर्पण कुमार चंदेल अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह वेब सीरीज लुक्खे से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ पलक तिवारी भी नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। रिलीज से पहले दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने अपने किरदार, ऑडिशन, दोस्ती, युवाओं पर ड्रग्स के असर, सोशल मीडिया और AI जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रिंस ने जहां अपने किरदार ‘बदनाम’ की सोच समझाई, वहीं पलक ने ‘सनोबर’ के इमोशनल सफर से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। सवाल: जब आपको ‘लुक्खे’ टाइटल के बारे में पता चला तो पहला रिएक्शन क्या था? जवाब/प्रिंस: मुझे पहले टाइटल नहीं, कहानी सुनाई गई थी। कहानी इतनी दमदार लगी कि तभी तय कर लिया था कि यह प्रोजेक्ट करना है। बाद में जब ‘लुक्खे’ नाम सुना तो लगा कि यह टाइटल कहानी पर बिल्कुल फिट बैठता है। सवाल: कहानी में ऐसी क्या बात थी जिसने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया? जवाब/प्रिंस: कहानी धीरे-धीरे खुलती है। इसमें ऐसे किरदार हैं जो बदनाम होकर नाम कमाते हैं। वही चीज मुझे सबसे ज्यादा दिलचस्प लगी। सवाल: पलक, आपको ‘लुक्खे’ कैसे मिला? जवाब/पलक तिवारी: पहले मुझे ऑडिशन की स्क्रिप्ट मिली। उसमें दो सीन थे और उन्हें पढ़कर मैं रो पड़ी। तभी लगा कि यह बहुत इमोशनल और असरदार कहानी है?
सीरीज लुक्खे से एक्टिंग डेब्यू कर रहे किंग:कहा- बदनाम होकर लोग नाम कमाते हैं, पलक तिवारी बोलीं- ऑडिशन में रो पड़ी थी
By worldprime
On: मई 8, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---