क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लुधियाना- सगे भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया:175 गज में बना, कीमत करीब ₹50 लाख; सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई

On: मई 8, 2026 5:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

लुधियाना में सगे भाइयों ने इकलौती बहन को 175 गज का घर गिफ्ट कर दिया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। भाईयों ने सरप्राइज तरीके से बहन को ये गिफ्ट दिया। वह ढोल बजाते हुए बहन को वहां ले गए। जब उन्होंने नेम प्लेट से कागज हटाया तो अपना नाम लिखा देकर बहन रो पड़ी। बहन शादीशुदा है। भाईयों का कहना है कि पिता के निधन के बाद बहन हमेशा उनके साथ खड़ी रही। इसलिए अपने घर के नजदीक ही मकान बनाकर दिया। बहन को घर गिफ्ट करने वाले दोनों भाई एक्टिंग करते हैं। एक भाई बिग बॉस के सीजन 10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर भी हिस्सा ले चुका है। बहन को सरप्राइज गिफ्ट में घर देने की पूरी कहानी ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट की बहन रो पड़ी दोनों भाइयों अमर देवगन और देव देवगन ने इस सरप्राइज को बेहद खास तरीके से प्लान किया। देव ने बताया कि 5 मई को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। जिसको लेकर घर पर पाठ रखा गया था। पाठ पूरा होने के बाद देव अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के बहाने बाहर लेकर गए। उनके साथ बहन मनप्रीत कौर बिर्दी और परिवार को साथ ले लिया। इस दौरान बहन मनप्रीत ने पूछा कि अपनी एनिवर्सरी पर मुझे क्या गिफ्ट दे रहे हो। बहन को लगा कि एक्टिवा या फिर ऐसी कोई दूसरी चीज देंगे। वह रास्ते भर पूछती रही लेकिन दोनों भाईयों ने इसे सस्पेंस बनाए रखा। इसके बाद वह रिश्तेदारों और ढोल के साथ पैदल ही कोट मंगल सिंह में अपने घर की पास वाली गली में गए। वहां जाकर दोनों भाई एक घर के बाहर खड़े हो गए। जब उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट से कागज हटाया तो उसमें मनप्रीत कौर बिरदी लिखा हुआ था। उन्होंने बहन को बताया कि यह तेरे लिए गिफ्ट है। यह देखकर बहन फूट-फूटकर रोने लगी और भाईयों के गले लग गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि भाईयों ने इतना बड़ा घर उसे गिफ्ट कर दिया। भाइयों ने उसे मुश्किल से चुप कराया कि आज रोने का नहीं बल्कि खुशी का दिन है। दोनों भाई कलाकार और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अमर देवगन और देव देवगन लुधियाना के रहने वाले हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और कलाकार हैं। ये दोनों मुख्य रूप से अपनी पंजाबी वेब सीरीज और फैमिली ड्रामा करते हैं। अमर देवगन अक्सर ऐसी शॉर्ट फिल्में और सीरीज बनाते हैं जो पंजाब के ग्रामीण जीवन,सामाजिक मुद्दों और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित होती हैं। वह सकियां भैणां (सगी बहनें) सीरीज भी बना चुके हैं। वहीं देव बिग बॉस-10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुके हैं। 2016 में हुए इस शो में मेन कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज के साथ इंडिया वाले यानी कॉमन लोगों को भी सिलेक्ट किया गया था। इन्हीं में देव भी शामिल थे। एक्टिंग के अलावा देव वीडियो एडिटिंग, डायरेक्शन और डायलॉग लिखने में भी माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे:अब अमेरिका में जन्मे विदेशी बच्चों से नहीं छीनेगी नागरिकता, 2 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल: लगातार दो बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी अजेय इंग्लैंड, कप्तान नैट की वापसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिभावक – बेटी हर छोटी-छोटी बात पर रोती है: कोई चिढ़ाए तो लड़ती नहीं, रोने लगती है, क्या इतना टिकाऊ होना सही है, उसे कैसे मजबूत बनाया जाए?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरत की खबर- मानसून में जल्दी खराब होता था इनवर्टर: हवा-नमी से बचाएं, बैटरी का पानी बदलें, एक्सपर्ट से जानें रखरखाव के टिप्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुस्तक समीक्षा- पुस्तकों के माध्यम से खुद को खोजने की कहानी: आम जीवन का विशेष दस्तावेज, यह पुस्तक पढ़ने के लिए नहीं, जीने के लिए है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु के डे-केयर में बच्चों को बाथरूम में बंद किया:वॉशिंग मशीन में बैठाया, टॉयलेट जेट से मुंह पर पानी डाला; 5 महिला कर्मचारियों पर FIR

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });