Raipur News: छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को NSUI ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से पहुंचे NSUI कार्यकर्ता महिला थाना चौक के पास एकत्र हुए, जहां सभा के बाद सीएम हाउस की ओर कूच किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री निवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। चार लेयर में बैरिकेडिंग लगाई गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।. प्रदर्शन के दौरान जब एनएसयूआई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर डंडे भी फेंके, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।. NSUI और कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर छात्र संघ चुनाव से बचने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार छात्र शक्ति से डर रही है, क्योंकि छात्र संगठन चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष जारी रखने की अपील की।. प्रदर्शन के चलते सीएम हाउस मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
Raipur News: NSUI कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से झूमाझटकी..
By worldprime
On: मई 8, 2026 12:40 अपराह्न
---Advertisement---