क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

KPIT के को-फाउंडर रवि पंडित का निधन:ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के आर्किटेक्ट में गिने जाते थे, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में अहम भूमिका निभाई थी

On: मई 8, 2026 1:14 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

टेक कंपनी केपीआईटी (KPIT) ग्रुप के चेयरमैन और को-फाउंडर रवि पंडित का 72 साल की उम्र में शुक्रवार (8 मई) को निधन हो गया। कंपनी ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। रवि पंडित को भारत के ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के शुरुआती आर्किटेक्ट्स में गिना जाता था। 3 दशक में KPIT को ग्लोबल कंपनी बनाया रवि पंडित ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक पुणे मुख्यालय वाली कंपनी KPIT का नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में KPIT एक घरेलू आईटी सर्विसेज कंपनी से बदलकर ग्लोबल ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और मोबिलिटी इंजीनियरिंग फर्म बनी। आज यह कंपनी अमेरिका, यूरोप और एशिया के वाहन निर्माताओं को अपनी सेवाएं दे रही है। पंडित के नेतृत्व में कंपनी ने सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मोबिलिटी, इलेक्ट्रिफिकेशन, ऑटोनॉमस ड्राइविंग और क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर फोकस किया। वर्तमान में KPIT का ऑपरेशन दुनिया के 15 देशों में फैला हुआ है। इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाया चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म का काम KPIT के अलावा रवि पंडित ‘कीर्तने एंड पंडित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ (KPCA) के भी चेयरमैन थे। यह एक प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म है, जिसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में मदद की। उनके प्रयासों से KPCA भारतीय मूल की सबसे बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज फर्मों में से एक बन गई, जिसमें 15 देशों के 1,200 से ज्यादा एक्सपर्ट्स काम करते हैं। नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के इकलौते प्राइवेट सेक्टर मेंबर रवि पंडित का प्रभाव केवल कॉर्पोरेट जगत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सार्वजनिक नीति और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दिया। वे भारत के ‘एम्पायर्ड ग्रुप फॉर नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ में प्राइवेट सेक्टर के एकमात्र प्रतिनिधि थे। हाल ही में उन्होंने ‘हृदय’ पहल को बढ़ावा दिया था, जो हाइड्रोजन आधारित ग्रामीण और कृषि विकास पर केंद्रित है। रवि पंडित कई बड़े संस्थानों के बोर्ड में रहे शामिल वे पुणे इंटरनेशनल सेंटर और ‘जनवानी’ जैसे नागरिक और नीतिगत प्लेटफार्मों के सह-संस्थापक भी थे। उन्होंने कई नामचीन संस्थाओं के बोर्ड में अपनी सेवाएं दीं। जिनमें थरमैक्स लिमिटेड, वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट इंडिया, आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम इंडिया शामिल हैं। वे मराठा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के अध्यक्ष भी रहे। गोल्ड मेडलिस्ट CA और अवॉर्ड लेखक रवि पंडित एक गोल्ड मेडलिस्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उन्होंने एमआईटी स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की थी और वे इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के फेलो भी थे। उन्हें कोवेंट्री यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ‘लीपफ्रॉगिंग टू पोल-वॉल्टिंग’ नामक एक पुरस्कार विजेता पुस्तक भी लिखी, जो नवाचार और सतत विकास पर आधारित है। सॉफ्टवेयर डिफाइंड मोबिलिटी क्या है? यह ऐसी तकनीक है जहां वाहनों के फीचर्स और फंक्शन मैकेनिकल हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर द्वारा कंट्रोल किए जाते हैं। रवि पंडित इसके शुरुआती समर्थकों में से थे। नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन भारत सरकार का वह लक्ष्य जिसके तहत देश को स्वच्छ ऊर्जा का ग्लोबल हब बनाना है। रवि पंडित इस मिशन के कोर ग्रुप में प्राइवेट सेक्टर की इकलौती आवाज थे। ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी को अमेरिकी कोर्ट ने अवैध बताया: 10% टैरिफ लगाने का फैसला रद्द; अदालत बोली- राष्ट्रपति ने शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया अमेरिका के एक फेडरल ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लगाए गए 10% ग्लोबल टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट ने गुरुवार को 2-1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि यह टैरिफ 1974 के व्यापार कानून के तहत सही नहीं थे। प्रशासन के पास कांग्रेस की अनुमति के बिना इतने बड़े पैमाने पर आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यामाल की स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया: ओयारजाबाल के डबल गोल से 2010 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप का नॉकआउट मैच जीता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबर- सिगरेट पीने से जल्दी सफेद होते हैं बाल: ये 7 कारण भी जिम्मेदार, हेल्दी बालों के लिए 8 चीजें खाएं, धूम्रपान न करें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-यूपी, बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत:मुजफ्फरनगर में 7 फीट सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद, केदारनाथ यात्रा रोकी गई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा:दिल्ली में 6 लेन द्वारका टनल को मंजूरी, 3 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मानसिक स्वास्थ्य: हर किसी के लिए हाँ में हाँ मिलाता हूँ: हर किसी को खुश करता हूँ, मेरी कोई अपनी पर्सनैलिटी नहीं, लगता है, मैं खुद को नहीं जानता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- सांसद के घर रेड,सोने के अंडर गारमेंट्स मिले:1454 फीट ऊंची बिल्डिंग पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया; हवा में उड़ने वाला छाता

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });