क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Liquor Shortage: छत्तीसगढ़ में यहां नहीं मिल रही शराब ! सदमे में मदिरा प्रेमी

On: मई 8, 2026 2:05 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Liquor Shortage: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इन दिनों शराब प्रेमियों को अपनी पसंद की शराब खरीदने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले की कई देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक नहीं पहुंचने के कारण देशी, गोवा और कम कीमत वाली शराब की भारी कमी देखी जा रही है। स्थिति यह है कि लोग एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, जिससे खासतौर पर सस्ती शराब खरीदने वाले उपभोक्ता ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। (छत्तीसगढ़ शराब की कमी)tcw

जिले में 37 शराब दुकानें संचालित (Raigarh liquor shortage)

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में फिलहाल कुल 37 शराब दुकानें संचालित हैं। इनमें 2 प्रीमियम शराब दुकानें, 15 कंपोजिट दुकानें, 9 देशी शराब दुकानें और 11 अंग्रेजी शराब दुकानें शामिल हैं। शहर के सिग्नल चौक, बड़पारा, पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड, विजयपुर और पहाड़ मंदिर रोड स्थित शराब दुकानों में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इन दुकानों में सामान्य दिनों में सस्ती से लेकर महंगी ब्रांड तक की शराब उपलब्ध रहती है, लेकिन फिलहाल कम कीमत वाली शराब का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है।

 

daru

देशी शराब की कमी (Chhattisgarh sasti sharab ki kami)

बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने से देशी शराब, गोवा ब्रांड और कम कीमत वाली क्वार्टर व हाफ बोतलों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर सीधे उन ग्राहकों पर पड़ रहा है जो कम कीमत वाली शराब खरीदते हैं। कई दुकानों में केवल महंगी शराब उपलब्ध है, जिसकी कीमत 600 से 700 रुपए या उससे अधिक बताई जा रही है। वहीं कुछ दुकानों में सिर्फ महंगे क्वार्टर ही मिल रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। (रायगढ़ शराब संकट)

WhatsApp Image 2026 05 07 At 3.53.43 PM 300x164

मजबूरी में खरीदनी पड़ रही महंगी शराब

शराब खरीदने पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपनी पसंद का ब्रांड नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग मजबूरी में महंगी शराब खरीद रहे हैं, जबकि कई लोग अलग-अलग दुकानों के चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। बीयर खरीदने वालों को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि उनकी पसंद के कई ब्रांड लगातार स्टॉक से बाहर चल रहे हैं।

daru

ग्राहकों ने बताई परेशानी

शराब खरीदने पहुंचे मंतोष चौहान ने बताया कि वे गोवा शराब लेने दुकान पहुंचे थे, लेकिन स्टॉक खत्म होने की वजह से उन्हें दूसरी दुकान तलाशनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगभग हर दुकान में यही स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं अशोक नाम के ग्राहक ने कहा कि उन्हें सिर्फ दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वे सादा और गोवा शराब खरीदने आए थे, लेकिन कहीं भी उपलब्ध नहीं हो रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यामाल की स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया: ओयारजाबाल के डबल गोल से 2010 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप का नॉकआउट मैच जीता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबर- सिगरेट पीने से जल्दी सफेद होते हैं बाल: ये 7 कारण भी जिम्मेदार, हेल्दी बालों के लिए 8 चीजें खाएं, धूम्रपान न करें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-यूपी, बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत:मुजफ्फरनगर में 7 फीट सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद, केदारनाथ यात्रा रोकी गई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा:दिल्ली में 6 लेन द्वारका टनल को मंजूरी, 3 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मानसिक स्वास्थ्य: हर किसी के लिए हाँ में हाँ मिलाता हूँ: हर किसी को खुश करता हूँ, मेरी कोई अपनी पर्सनैलिटी नहीं, लगता है, मैं खुद को नहीं जानता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- सांसद के घर रेड,सोने के अंडर गारमेंट्स मिले:1454 फीट ऊंची बिल्डिंग पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया; हवा में उड़ने वाला छाता

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });