क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Ganja Smuggling: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख की संपत्ति जब्त

On: मई 8, 2026 4:08 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की आड़ में हो रही अवैध तस्करी का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 77 किलो गांजा, एक एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और मोबाइल फोन समेत करीब 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।tcw

नाका में की गई घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से महासमुंद होते हुए एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने एमएच 13 सीयू 0707 नंबर की एंबुलेंस और पायलेटिंग कार एमएच 12 एनबी 5277 को रोककर जांच की।

तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 38 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

WhatsApp Image 2026 05 08 At 2.55.05 PM 860x484 1 300x169

महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा के बालीगुडा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों की योजना नाकाम हो गई।

तीसरी बार पकड़ी गई एंबुलेंस से तस्करी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी की कोशिश को तीसरी बार विफल किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के धाराशिव और सोलापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

Mahasamund Ganja Taskari: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी, सलमान खान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TMC बागी गुट आज चुनाव आयोग से मिलेगा:नई कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग; 80 में से 58 विधायक ममता से अलग हो चुके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TMC बागी गुट आज चुनाव आयोग से मिलेगा:नई कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग; 80 में से 58 विधायक ममता से अलग हो चुके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान 6 अरब डॉलर के फ्रीज-फंड से जरूरी सामान खरीदेगा:अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप; डील का उल्लंघन न हो, इसकी निगरानी कमेटी करेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बद्रीनाथ में 13.92 लाख, केदारनाथ में 13.68 लाख श्रद्धालु पहुंचे:अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सिर्फ रजिस्टर्ड श्रद्धालुओं को मिली एंट्री

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });