क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha Accident: ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, पहिए के नीचे दबे; 4 साल का बेटा गंभीर

On: मई 8, 2026 6:01 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला कुण्डा थाना क्षेत्र का है।

tcw

ट्रक के नीचे आए पति-पत्नी

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो सारंगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह दोनों अपने 4 साल के बेटे के साथ बाइक से ससुराल कोलेगांव जा रहे थे।

इसी दौरान कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई। बाइक गिरते ही पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image 51 293x300 Kawardha Accident 1 300x169

Kawardha Accident

घटना के बाद चालक फरार

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया, जो बारिश के बाद कीचड़ में बदल गई है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीण सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण प्रदर्शन जारी रखने की बात कहते रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TMC बागी गुट आज चुनाव आयोग से मिलेगा:नई कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग; 80 में से 58 विधायक ममता से अलग हो चुके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TMC बागी गुट आज चुनाव आयोग से मिलेगा:नई कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग; 80 में से 58 विधायक ममता से अलग हो चुके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान 6 अरब डॉलर के फ्रीज-फंड से जरूरी सामान खरीदेगा:अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप; डील का उल्लंघन न हो, इसकी निगरानी कमेटी करेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बद्रीनाथ में 13.92 लाख, केदारनाथ में 13.68 लाख श्रद्धालु पहुंचे:अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सिर्फ रजिस्टर्ड श्रद्धालुओं को मिली एंट्री

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });