Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तम कुमार (45), उनकी पत्नी उर्मिला (40) और बच्चे निशान्त (8), दिशा (6) एवं अनायरा (6) के रूप में हुई है जो धमैडा कीरत गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार किसी से मोटरसाइकिल लेकर खुर्जा गए थे और लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। एसएसपी के अनुसार, मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस का कहना है कि मौके से हरियाणा नंबर की एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है, जिसके आधार पर ट्रक की तलाश की जा रही है। जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। The post अज्ञात ट्रक ने उजाड़ दीं 5 जिंदगियां: बाइक सवार पूरे परिवार की सड़क हादसे में मौत, नंबर प्लेट से कातिल ट्रक की तलाश appeared first on News Today Chhattisgarh.
अज्ञात ट्रक ने उजाड़ दीं 5 जिंदगियां: बाइक सवार पूरे परिवार की सड़क हादसे में मौत, नंबर प्लेट से कातिल ट्रक की तलाश
By worldprime
On: मई 9, 2026 9:19 पूर्वाह्न
---Advertisement---