रायपुर : आज रायपुर में मौसम ने ली करवट, धूलभरी आंधी के बाद हुई बारिश शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूप के बीच अचानक आसमान में बादल घिर आए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में धूल उड़ती नजर आई, जिससे लोगों को कुछ देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन आंधी की वजह से कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी तेज हवा और धूल के कारण दिक्कतें हुईं। कई लोग बारिश और आंधी से बचने के लिए दुकानों और शेड के नीचे रुकते दिखाई दिए।मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। The post रायपुर में मौसम ने ली करवट,धूलभरी आंधी के बाद हुई बारिश… appeared first on News Today Chhattisgarh.
रायपुर में मौसम ने ली करवट,धूलभरी आंधी के बाद हुई बारिश…
By worldprime
On: मई 9, 2026 3:54 अपराह्न
---Advertisement---