पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के 5 दिन बाद बिहार के बक्सर से आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) दोनों को अपने साथ कोलकाता लेकर गई है। बताया जा रहा है कि बंगाल से बिहार पहुंची STF की टीम ने बक्सर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार रात छापेमारी की। इस दौरान मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया गया। जिले के कुख्यात विशाल श्रीवास्तव से भी पूछताछ की गई थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया। बक्सर DCP ने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इनकार किया है। 4 मई को बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई। हमलावर रथ की कार का पीछा कर रहे थे। कार रोककर सामने से बंद खिड़की के पार गोली चलाई और फरार हो गए। हमले में कार चालक भी गंभीर घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां मारी गई थीं। सुवेंदु TMC में थे, तब से चंद्रनाथ उनके साथ थे चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे थे। उन्हें सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। चंद्रनाथ 2019 में सुवेंदु की ऑफिशियल टीम का हिस्सा बने, तब सुवेंदु ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। चंद्रनाथ की मां भी सुवेंदु के साथ भाजपा में गई थीं सुवेंदु की तरह चंद्रनाथ का परिवार भी पहले TMC से जुड़ा था। उनकी मां हाशी रथ ने TMC शासन के दौरान पूर्व मेदिनीपुर में स्थानीय पंचायत निकाय में पद संभाला था, लेकिन 2020 में सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। चंद्रनाथ शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल थे। उन्होंने रहारा रामकृष्ण मिशन से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कई सालों तक सुवेंदु के करीबी होने के बावजूद वह सुर्खियों से दूर ही रहते थे। अब तक सुवेंदु के साथ उनकी एक भी तस्वीर तक सामने नहीं आई है।
बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 2 संदिग्ध पकड़ाए:STF ने बिहार से हिरासत में लिया; 6 मई को चंद्रनाथ रथ का मर्डर हुआ था
By worldprime
On: मई 11, 2026 9:54 पूर्वाह्न
---Advertisement---