CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 13 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बावजूद लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।. बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।. रायपुर का मौसम. राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, 50KM रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
By worldprime
On: मई 12, 2026 11:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---