क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: तरबूज खाने के बाद खाया चिकन, 4 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; 1 की मौत

On: मई 12, 2026 1:35 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से एक 15 वर्षीय किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

tcw

तरबूज खाने के बाद खाया चिकन

जानकारी के अनुसार, दल्हा पोड़ी गांव के रहने वाले बच्चे अपने मामा के घर धुरकोट आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बच्चों ने शनिवार शाम तरबूज खाया था और रात में चिकन का खाया था। इसके कुछ घंटों बाद सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

Whatsapp Image 2026 05 12 At 124405 Pm 1778571470 300x225
अखिलेश धीवर

तरबूज के बाद चिकन खाने से बच्चे की मौत

परिजन तत्काल बच्चों को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन 15 वर्षीय अखिलेश धीवर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पिंटू धीवर (12 वर्ष), हितेश धीवर (13 वर्ष) और श्री धीवर (4 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Image 18 5 300x169 Image 19 4 300x180 8bca5ac9 45fb 440f 84fa D6ba8249724d1778506549449 1778509367 300x225

मृतक अखिलेश धीवर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिला अस्पताल जांजगीर के डॉक्टर इकबाल हुसैन ने बताया कि जिस बच्चे को अस्पताल लाया गया था, उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। अन्य तीन बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी है। उन्होंने कहा कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Watermelon 1 825x510 2 300x185

डॉ. इकबाल हुसैन ने बताया कि फूड पॉइजनिंग कई कारणों से हो सकती है। उन्होंने कहा कि फल यदि ठीक से साफ न किए जाएं, लंबे समय तक कटे हुए रखे जाएं या उन पर रसायनों का अत्यधिक इस्तेमाल किया गया हो, तो वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों को अच्छी तरह साफ करके ही सेवन करें और कटे हुए फलों को ज्यादा देर तक न रखें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });