क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Ganja Smuggling: फेरीवाले बनकर कर रहे थे ये गन्दा काम, 2 करोड़ का सामान जब्त; 13 आरोपी गिरफ्तार

On: मई 12, 2026 5:21 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

महासमुंद/धमतरी: CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का नया तरीका सामने आया है। फेरीवाले बनकर कपड़े बेचने की आड़ में अंतरराज्यीय तस्कर बाइक से गांजा सप्लाई कर रहे थे। महासमुंद और धमतरी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 378 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।tcw

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक पर कपड़ों के गट्ठर लादकर घूमते थे और कपड़े बेचने का दिखावा करते थे। बाइक की पिछली सीट पर लोहे का सीक्रेट बॉक्स और जाली बनाई गई थी, जिसमें गांजा छिपाकर रखा जाता था।

फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी

महासमुंद से 10 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के बसना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की तरफ से कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद 5 बाइक पर सवार लोग आते दिखाई दिए, जो खुद को कपड़ा बेचने वाला फेरीवाला बता रहे थे।

फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी
फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी

पुलिस को शक होने पर तलाशी ली गई तो बाइक में बनाए गए सीक्रेट चैंबर से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 215 किलो गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा से लाकर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।

फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी

इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 23 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा। वहीं कोमाखान पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो लोगों से करीब 9 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया।

फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी

महासमुंद पुलिस ने कुल मिलाकर 7 बाइक, 6 मोबाइल और गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए 5 लोहे के विशेष जाले भी जब्त किए हैं।

  1. मेताप टाटिया (20) निवासी खंडवा, मध्यप्रदेश
  2. रमेश चौहान (30) निवासी बैतूल, मध्यप्रदेश
  3. राजू कुमावत टाकिया (25) निवासी बैतूल, मध्यप्रदेश
  4. दीपक राजपूत (27), ललितपुर, उप्र.-मप्र. बॉर्डर
  5. प्रकाश बंजारा (23), रायसेन, मध्यप्रदेश
  6. मोहम्मद रिहान (37) अनुपपुर, मध्यप्रदेश
  7. मनोज सिंह (36) अनुपपुर, मध्यप्रदेश
  8. चंद्रशेखर (22) नागपुर, महाराष्ट्र
  9. जितेंद्र (24) नागपुर, महाराष्ट्र
  10. विकास (19) नागपुर, महाराष्ट्र

 

धमतरी से 3 आरोपी गिरफ्तार

वहीं धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 131.005 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 3 बाइक पर कतार में गांजा लेकर आ रहे थे और कपड़े बेचने वाले फेरीवालों का रूप धारण किए हुए थे।फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी

  1. राजेश ओबनी (20), निवासी बैतूल (मध्यप्रदेश)
  2. दौलत सिंह (19), निवासी रायसेन (मध्यप्रदेश)
  3. नाबालिग

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Asian Games 2026: एशियाड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान; हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कप्तानी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:’पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद:’पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक कमजोर; IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक कमजोर; IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केरल सीएम ने बंगाल सीएम को लेटर लिखा:राजगोपाल पासपोर्ट मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की; पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट की वजह से आवेदन रुका

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });