क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Job: मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन; नहीं तो..

On: मई 13, 2026 1:55 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Job: छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 175 डॉक्टरों की संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इन पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित डॉक्टरों को पद के अनुसार 1 लाख से लेकर 2.25 लाख रुपए तक वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी (जशपुर) में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इन मेडिकल कॉलेजों को शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कॉलेजों में फैकल्टी और अन्य स्टाफ की नियुक्ति के बाद मान्यता प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।tcw

आज आवेदन की अंतिम तिथि

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रायपुर स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में 15 और 16 मई को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। हालांकि, सभी कॉलेजों के लिए रायपुर में इंटरव्यू आयोजित किए जाने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि संबंधित जिलों में इंटरव्यू आयोजित किए जाते तो ज्यादा संख्या में डॉक्टर शामिल हो सकते थे।

CG Medical College Job

इन पदों पर होगी भर्ती

  • प्रोफेसर – 35 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 40 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 50 पद
  • सीनियर रेजिडेंट – 25 पद
  • जूनियर रेजिडेंट – 25 पद

इसके अलावा मेडिको सोशल वर्कर, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन और सहायक ग्रेड-3 के पदों पर भी संविदा भर्ती की जाएगी।

CG Medical College Job

250 नई MBBS सीटें बढ़ने की संभावना

प्रस्तावित सभी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 50-50 सीटें होंगी। यदि इन कॉलेजों को मान्यता मिल जाती है तो प्रदेश में MBBS की कुल 250 नई सीटें जुड़ जाएंगी। इससे स्थानीय छात्रों को मेडिकल शिक्षा में बड़ा फायदा मिलेगा।

पिछले वर्ष प्रदेश में MBBS की 2330 सीटों पर प्रवेश हुआ था। इस बार नए कॉलेजों और एक निजी मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव के कारण सीटों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय टीम का विश्व कप अभियान खत्म: बाहर होते ही छलका हरमनप्रीत का दर्द, बोलीं- बहुत कुछ बदलने की जरूरत है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया: 2019 विश्व कप, 2022 टी-20 विश्व कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });