क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अमूल और मदर डेयरी का दूध ₹2 लीटर महंगा:सोना एक दिन में ₹9,345 और चांदी ₹22,853 चढ़ी, एअर इंडिया की 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल

On: मई 14, 2026 7:14 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ: आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। 10 ग्राम सोने का भाव ₹9,345 बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव ₹22,853 बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया ने 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल की: 23 रूट्स पर घटाई, जून से अगस्त का शेड्यूल जारी; फ्यूल महंगा होने के चलते फैसला एअर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कटौती का फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि जून से अगस्त तक 6 इंटरनेशनल रूट्स की रद्द कर दी है। इसमें दिल्ली-शिकागो और मुंबई-न्यूयॉर्क जैसे व्यस्त रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.74 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा रुपया आज 13 मई को डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 95.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 95.50 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया: तुअर दाल की MSP ₹450 बढ़ाकर ₹8450 की, धान में ₹72 का इजाफा किया केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 13 मई को यह फैसला लिया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाल की MSP 450 रुपए बढ़ाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा: चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रांस में पैराशूट स्कूल का प्लेन क्रैश:5 स्टूडेंट्स, 5 ट्रेनर और पायलट की मौत, ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते ही संतुलन बिगड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत:जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी; सड़कें पिघलीं, स्कूल बंद, जंगलों में आग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सऊदी अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत:मरने वाले सभी सऊदी के नागरिक, हेलिकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जोकोविच बोले- मैं विराट से अब तक मिला नहीं हूं: जल्द भारत जाने का प्लान बना रहा हूं, वही मुलाकात हो सकती है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });