रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित मैनपावर सप्लाई घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। Anwar Dhebar को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए साफ कहा आर्थिक अपराध कोई सामान्य अपराध नहीं, ये देश और समाज की आर्थिक व्यवस्था पर सीधा हमला हैं।. पूरा मामला Chhattisgarh State Marketing Corporation Limited में कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। जांच के दौरान लाखों रुपये कैश, दस्तावेज और कमीशनखोरी से जुड़े कई अहम सबूत सामने आए।. जांच एजेंसियों का दावा है कि मैनपावर एजेंसियों के बिल बिना कमीशन के पास नहीं होते थे। शुरुआत में तय प्रतिशत लिया जाता था, लेकिन बाद में रकम बढ़ाकर बिल का एक-तिहाई तक पहुंच गई। चुनावी खर्च के नाम पर भी अतिरिक्त वसूली के आरोप लगे हैं।. Enforcement Directorate और Anti Corruption Bureau की जांच के बाद अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हुई थी। कोर्ट ने प्रारंभिक सबूतों के आधार पर उन्हें पूरे खेल का मुख्य साजिशकर्ता और लाभार्थी मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।. TagsACB graft scandal Anwar Dhebar denied bail Chhattisgarh manpower fraud CSMCL scam updates ED crackdown Chhattisgarh High Court economic offence Raipur corruption latest news