इंटरनेशनल रैपर कान्ये वेस्ट (ये) का भारत में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है। रैपर भारत में पहला कॉन्सर्ट 23 मई को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था। इससे पहले यह शो 29 मार्च के लिए तय किया गया था, जिसे बाद में रीशेड्यूल किया गया था। इवेंट ऑर्गनाइजर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान में कॉन्सर्ट कैंसिल करने की घोषणा की। बयान में कहा गया कि अधिकारियों के निर्देशों के कारण यह लाइव इन इंडिया इवेंट नहीं हो पाएगा। ऑर्गनाइजर ने कहा कि महीनों की तैयारी के बाद, यह भारत में अब तक के सबसे बड़े लाइव कॉन्सर्ट्स में से एक होने वाला था, लेकिन मौजूदा सेंसिटिव हालात को देखते हुए पब्लिक सेफ्टी को प्रायोरिटी दी गई है। पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि टिकट खरीदने वाले लोगों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। वहीं, नई तारीख और वेन्यू को लेकर कान्ये वेस्ट की टीम के साथ बातचीत जारी है। कान्ये वेस्ट को 2003 में उनके गाने ‘थ्रू द वायर’ से पहचान मिली थी। उनका पहला एल्बम 2004 में रिलीज हुआ था। उनके फेमस गाने ‘नाइज इन पेरिस’, ‘बाउंड 2’ और ‘हरिकेन’ हैं। शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट भी पोस्टपोन हुआ था इससे पहले ग्लोबल सिंगर शकीरा का अप्रैल में होने वाला ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट’ पोस्टपोन किया गया था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध की स्थिति को देखत?
कान्ये वेस्ट का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल:पहली बार भारत में परफॉर्म करने वाले थे रैपर, ऑर्गनाइजर बोले- सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
By worldprime
On: मई 16, 2026 1:25 अपराह्न
---Advertisement---