गूगल ने इस हफ्ते आयोजित ‘एंड्रॉइड शो 2026’ में कई बड़े बदलावों का ऐलान किया। कंपनी अब एंड्रॉइड को एआई आधारित पर्सनल असिस्टेंट प्लेटफॉर्म में बदलना चाहती है। नए अपडेट्स में जेमिनी एआई, गूगल क्रोम में ऑटोमेशन और एआई कीबोर्ड जैसे नए फीचर्स आएंगे। इसके साथ ही क्रोमबुक लैपटॉप के बाद अब कंपनी नया गूगलबुक भी पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक जून 2026 तक एंड्रॉइड-17 रोलआउट होगा, लेकिन अन्य एआई फीचर्स पूरे साल अलग-अलग समय पर आएंगे। गूगल इन मोर्चों पर कर रहा काम फ्रॉड – फर्जी कॉल खुद पहचानकर काट देगा स्कैमर्स अक्सर बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और लोगों से ओटीपी या अकाउंट डिटेल मांगकर ठगते हैं। अब एंड्रॉइड का नया ‘वेरिफाइड फाइनेंशियल कॉल’ फीचर्स आ रहा है। अगर फोन में बैंक का आधिकारिक एप है और कोई फेक कॉल आए, तो सिस्टम खुद जांच करेगा कि बैंक सच में कॉल कर रहा है या नहीं। अगर बैंक से कॉल नहीं की गई, तो एआई की मदद से आपका फोन कॉल कट कर देगा। स्क्रॉलिंग – रील्स की लत कम करेगा नया फीचर रील्स की लत लगी है, तो ‘पॉज पॉइंट’ फीचर भी आ रहा है। इसमें ध्यान भटकाने वाले एप्स चुने जा सकेंगे। ये एप्स तुरंत नहीं खुलेंगे, इसमें 10 सेकंड का ‘पॉज’ रहेगा। इन 10 सेकंड में यूजर उस एप के इस्तेमाल की समय सीमा तय कर सकेगा, जैसे- सिर्फ 5 मिनट चलाने का विकल्प चुन सकेंगे। गूगलबुक- एंड्रॉइड वाला नया ?
गूगल जून में रोलआउट करेगा एंड्रॉइड-17, ‘गूगलबुक’ भी लॉन्च होगा:बड़े बदलाव; स्कैम कॉल खुद ब्लॉक होंगी, स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल मिलेगा
By worldprime
On: मई 16, 2026 4:23 अपराह्न
---Advertisement---