क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ का प्रदर्शन:सैलरी बढ़ाने की मांग, एअर इंडिया और AI एक्सप्रेस की कई उड़ानें लेट

On: मई 18, 2026 9:37 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AIASL) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे सैलरी बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। इसका असर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स पर पड़ा। कई उड़ानें देरी से चलीं। हालांकि कंपनी ने प्रभावित फ्लाइट्स की संख्या नहीं बताई। AIASL एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती है। कंपनी यात्रियों की मदद, सामान लोडिंग और विमान तैयार करने जैसी सेवाएं देती है। यह सेवाएं एअर इंडिया समेत कई विदेशी एयरलाइंस को भी दी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ से पहले काफी देर तक खड़ी रही। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। एयरक्राफ्ट के अंदर बैठे लोगों ने गर्मी और असुविधा की शिकायत की। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने गुस्सा जाहिर किया AIASL के CEO ने कहा- कर्मचारी काम पर लौटे एअर इंडिया ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के विरोध का असर उड़ानों पर पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है। यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए एयरपोर्ट टीम काम कर रही है। AIASL के CEO रामबाबू ने कहा कि कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रबंधन ने कर्मचारियों से उनकी मांगें लिखित में मांगीं। इसके बाद कर्मचारी वापस काम पर लौट गए। कर्मचारियों का पत्र कंपनी को मिल गया है। प्रबंधन सभी मांगों पर नियमों के अनुसार विचार करेगा। AIASL देश के 84 एयरपोर्ट्स पर सेवाएं देती है। कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। AIASL रोज लगभग 650 उड़ानों को संभालती है। इनमें 35% अंतरराष्ट्रीय और 65% घरेलू उड़ानें शामिल हैं। कंपनी एअर इंडिया समूह के साथ कई विदेशी एयरलाइंस को भी सेवाएं देती है। इनमें फ्लायदुबई, सऊदिया, ओमान एअर और सलाम एअर शामिल हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़े… वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल, अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });