क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO:छत पर जाती दिखीं, 3 लोग बॉडी नीचे लाए; रिटायर्ड जज की बहू की चैट वायरल

On: मई 18, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज गिरीबाला की बहू ट्विशा शर्मा की मंगलवार को मौत हो गई थी। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से पति फरार है। ट्विशा की मौत को लेकर परिवार माइलेज ले रहा वहीं पूर्व जज गिरीबाला सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गिरीबाला ने कहा- बहू ने स्वेच्छा से गर्भपात कराया था और बाद में डिप्रेशन में थी। शादी के बाद ट्विशा में नशे की आदत के संकेत मिले। वह गांजा लेने के लिए दिल्ली जाने की जिद करती थी। उसकी काउंसलिंग कराई। ट्विशा खुद शादी का प्रस्ताव लेकर आई थी। उन्होंने कहा- ट्विशा की मौत को लेकर परिवार माइलेज ले रहा है। परिजन शव को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं। परिवार देश सेवा से जुड़ा हुआ है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। कोर्ट में धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश हुई। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। ट्विशा के आखिरी CCTV फुटेज… नोएडा की ट्विशा की 6 महीने पहले शादी ट्विशा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है। ट्विशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वह चार तेलुगु फिल्मों और कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थी। दोनों की डेटिंग एप से मुलाकात हुई बाद में परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी। समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं। मां से फोन पर बात करते छत पर गई ट्विशा मौत से पहले घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज में वह रात के समय अकेले सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती दिखाई दी। 50 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से घर लौटी थी। टीवी देखते समय उसकी मां का फोन आया। बात करते हुए वह छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 4 चैट वायरल, इसमें दो स्क्रीनशॉट सहेली के और एक मां और एक बहन के साथ बातचीत के हैं… ट्विशा शर्मा की उसकी सहेली, मां और बहन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है। इसमें उसने शादी, परिवार और अपने मानसिक तनाव को लेकर कई बातें लिखीं। पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज मामले में फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने उसकी अग्रिम बेल खारिज कर दी। पुलिस पहले ही समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी है। उसकी विदेश यात्रा रोकने के लिए पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस की 6 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। सास की जमानत अर्जी में ट्विशा को बताया ड्रग एडिक्ट इसी बीच आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए हैं। आवेदन में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया गया है। गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को नशे की लत थी। जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे और वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। आवेदन में यह भी कहा गया कि ट्विशा का मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास इलाज चल रहा था और उसे काउंसलर काकोली राय के पास भी भेजा गया था। ’12 घंटे लापता रही थी ट्विशा’ गिरिबाला सिंह की बेल एप्लीकेशन में दावा किया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा दिल्ली गई थी और करीब 12 घंटे तक लापता रही। पूछने पर उसने नहीं बताया कि वह कहां थी। ससुराल पक्ष ने कोर्ट में यह भी कहा कि ट्विशा गर्भवती थी, लेकिन बाद में उसका अबॉर्शन हो गया था। आवेदन में दहेज प्रताड़ना के आरोपों को भी गलत बताया गया है। गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की रसीदें भी पेश की गई हैं। दावा किया गया कि ट्विशा को हर महीने जरूरत के हिसाब से 5 हजार से 50 हजार रुपए तक दिए जाते थे। भाई बोला- अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव मामले में एक और पहलू सामने आया है। भाई के मुताबिक, मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था। परिजन ने आरोप लगाया कि पति इस बात को लेकर भी उसे ताने देता था। कथित तौर पर यह भी कहा जाता था कि “बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो।” परिवार का कहना है कि इस तरह की बातें ट्विशा को अंदर से तोड़ रही थीं। मायके वालों की मांग- दोबारा पोस्टमॉर्टम हो ट्विशा के मायकेवालों ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष हाई-प्रोफाइल है, इसलिए उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। परिवार ने नई दिल्ली के AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने और जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में भी लापरवाही बरत रही है। SIT गठित, 6 टीमें जांच में जुटीं ट्विशा आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कर रहे हैं। टीम में कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे, बाग सेवनिया थाना प्रभारी संजय सोनी समेत कुल छह अधिकारी शामिल हैं। ……………………………………. ये खबरें भी पढ़ें… 1. रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी, थाने में हंगामा भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में गुरुवार दोपहर में मृतक के परिजन महिला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस से पिछले 24 घंटे में हुई कार्रवाई का हिसाब मांगा। आरोप लगाया कि रसूखदार परिवार होने की वजह से पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रांस में पैराशूट स्कूल का प्लेन क्रैश:5 स्टूडेंट्स, 5 ट्रेनर और पायलट की मौत, ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते ही संतुलन बिगड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत:जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी; सड़कें पिघलीं, स्कूल बंद, जंगलों में आग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सऊदी अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत:मरने वाले सभी सऊदी के नागरिक, हेलिकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जोकोविच बोले- मैं विराट से अब तक मिला नहीं हूं: जल्द भारत जाने का प्लान बना रहा हूं, वही मुलाकात हो सकती है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });