क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में अलग-अलग जगहों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार, इनमें PLA के 3 सदस्य शामिल

On: मई 19, 2026 1:09 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मणिपुर में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, तीन सदस्य पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के हैं, जिन्हें सोमवार को तेंगनौपाल जिले के बॉर्डर टाउन मोरेह से पकड़ा गया। इसी कार्रवाई में एक अन्य उग्रवादी को रविवार को थोउबल जिले के यैरिपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति UNLF (Koireng) का सक्रिय सदस्य है और हथियारों की तस्करी में शामिल था। उसके पास से 9 एमएम की एक मैगजीन भी बरामद हुई है। वहीं, इम्फाल वेस्ट जिले के लम्फेल थाना क्षेत्र से कांगलेई यावोल कन्ना लुप (KYKL) के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां अलग-अलग ऑपरेशन के तहत की गईं। आज की अन्य बड़ी खबरें… रणदीप सुरजेवाला को CBI का समन, CM हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट विवाद का मामला असम पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पासपोर्ट विवाद के सिलसिले में 23 मई को पेश होने के लिए समन भेजा है। ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे; ट्रेन खाली थी, कोई हताहत नहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हुई। घटना के बाद रेलवे और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कश्मीर के बारामूला में गोदाम में आग लगी; फायर ब्रिगेड, पुलिस और सेना बुझाने में जुटे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनली बाग इलाके में स्थित BK ट्रेडर्स के गोदाम में सोमवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। स्क्वाड्रन लीडर सान्या IAF की पहली महिला कैट-ए फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित कैट-ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) रेटिंग हासिल की है। भारतीय वायुसेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वायुसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सान्या की यह उपलब्धि समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का नतीजा है। इसे वायुसेना के लिए एक अहम उपलब्धि बताया गया है। कैट-ए भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स की सबसे प्रतिष्ठित और उच्च श्रेणी मानी जाती है। यह रेटिंग सिर्फ बेहद अनुभवी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षकों को दी जाती है। सान्या की उपलब्धि को महिला अधिकारियों और युवा एविएटर्स के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। RG कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर ED केस चलाएगी, बंगाल सरकार ने अभियोजन की मंजूरी दी पश्चिम बंगाल सरकार ने RG कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अभियोजन की मंजूरी दे दी है। अब एजेंसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त 2024 को RG कर मेडिकल कॉलेज में हुई ट्रेनी डॉक्टर ‘अभया’ के रेप और हत्या मामले से जुड़े घटनाक्रम में कानूनी प्रक्रिया के तहत यह मंजूरी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लंबे समय तक इस मामले की जांच को जबरन और अनैतिक तरीके से रोके रखा। सुवेंदु ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। देश के 18 शहरों में वॉटर मेट्रो चलाने की तैयारी, यूपी के 3 शहर शामिल केंद्र सरकार शहरी यातायात के लिए वॉटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए राष्ट्रीय जल मेट्रो नीति 2026 का मसौदा तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि देश के 18 शहरों में यह सेवा शुरू करने की योजना है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के अलावा पटना, श्रीनगर और गुवाहाटी को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में असम के तेजपुर और डिब्रूगढ़ को रखा गया है। यह सेवा कोच्चि वॉटर मेट्रो की तर्ज पर चलेगी। नीति के मसौदे के मुताबिक, वॉटर मेट्रो को उन शहरों में प्राथमिकता दी जाएगी, जहां 10 लाख से ज्यादा आबादी हो और बारहमासी जलमार्ग उपलब्ध हों। इसका मकसद सड़क यातायात का दबाव कम करना और शहरी परिवहन के लिए नया विकल्प देना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });