क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे:शंटिंग के दौरान बफर से टकराया इंजन, झटके के साथ रुकी ट्रेन; एक बोगी बीच से मुड़ी

On: मई 19, 2026 7:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

ऋषिकेश में सोमवार रात शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड) से इंजन टकरा गया, जिसके बाद डिब्बों पर दबाव बढ़ गया। इससे एक बोगी ट्रैक से पूरी तरह बाहर निकल गई, जबकि दूसरी बीच से मुड़ गई। जानकारी के मुताबिक उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार शाम करीब 245 बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को मंगलवार सुबह 26:215 बजे वापस रवाना होना था। इसी वजह से रात करीब 9:42 बजे ट्रेन को प्लेटफॉर्म से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटना के बाद रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक ट्रैक दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम चलता रहा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। 3 पॉइंट में सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना… 1. रात 9:42 बजे शंटिंग के दौरान हुआ हादसा उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार शाम योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को मंगलवार सुबह वापस रवाना होना था, इसलिए रात करीब 63:42 बजे इसे प्लेटफॉर्म से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड) से इंजन टकरा गया। 2. जोरदार झटका लगा, 3 बोगियां क्षतिग्रस्त इंजन के बफर से टकराने के बाद पूरी ट्रेन झटके के साथ रुक गई और डिब्बों पर दबाव बढ़ गया। दबाव ज्यादा होने से एक बोगी ट्रैक से बाहर निकल गई, जबकि दूसरी बीच से मुड़ गई। हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हुईं। डिब्बों के टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। 3. मौके पर लगी भीड़, तकनीकी जांच शुरू घटनास्थल के पास मकान होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने ट्रैक के आसपास का इलाका खाली कराया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी गड़बड़ी, ज्यादा फोर्स या लापरवाही मानी जा रही है। रेलवे की तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। 40 मिनट बंद रहा रायवाला रेलवे फाटक हादसे और शंटिंग के दौरान रायवाला रेलवे फाटक करीब 40 मिनट तक बंद रहा। शंटिंग कई बार आगे-पीछे होने के कारण रायवाला, खांड गांव, गोहरीमाफी और आर्मी कैंट क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया गया कि फाटक के दूसरी ओर करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई। देर रात तक रेस्क्यू उपकरणों का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक रेस्क्यू उपकरणों के आने का इंतजार चलता रहा। ट्रैक से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाने और लाइन बहाल करने का काम जारी रहा। मंगलवार सुबह उज्जैनी एक्सप्रेस किस समय रवाना होगी, इसे लेकर देर रात तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। जोरदार आवाज सुन बाहर निकले लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शंटिंग के दौरान अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। डिब्बों को तेज झटका लगा और वे पास की दीवार से टकरा गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटनास्थल के पास मकान होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने ट्रैक के आसपास का इलाका खाली कराया। हादसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। रेलवे ने कहा, ट्रेन में कोई सवारी नहीं थी मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया, ट्रेन में कोई सवारी नहीं थी। कुछ कोच यार्ड में शंटिंग के लिए ले जाते समय बेपटरी हुए हैं। दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल रेल सेवाएं प्रभावित नहीं हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इंदौर से ऋषिकेश-देहरादून को जोड़ती है उज्जैनी एक्सप्रेस उज्जैनी एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के इंदौर को हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और देहरादून से जोड़ने वाली अहम ट्रेन है। यह सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को संचालित होती है। इंदौर से दोपहर करीब 3:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम करीब 6:45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचती है। वहीं ऋषिकेश से सुबह करीब 6:15 बजे वापसी के लिए रवाना होती है। इसे उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल सेवाओं में शामिल माना जाता है। ———— ये खबर भी पढ़ें : रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को मिली मंजूरी: सप्ताह में दो दिन चलेगी सीधी ट्रेन सेवा, समय सारिणी जारी रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है और इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। यह नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी लाभ मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Microbrewery: छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर, माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Abujhmad Forest Cutting: अबूझमाड़ में सरकारी पट्टे के लिए काट रहे जंगल, अवैध कटाई रोकने संयुक्त टीम गठित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 13000 और चांदी 39000 सस्ती; जानें ताजा रेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹15432 कम होकर ₹2.17 लाख किलो हुई, सोना ₹5097 सस्ता हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });