क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

डॉलर के मुकाबले रुपया 96.47 पर आया, यह ऑलटाइम लो:दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

On: मई 19, 2026 2:12 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

रुपया आज 19 मई को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर पहली बार 96.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को रुपया 96.29 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और जियोपॉलिटिकल तनाव कम नहीं हुआ, तो रुपया जल्द ही 100 के स्तर को भी छू सकता है। रुपए में गिरावट के प्रमुख कारण अमेरिका-इरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल है, जिससे निवेशक उभरते बाजारों (जैसे भारत) से पैसा निकाल रहे हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें उछलकर 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल बढ़ गया है और डॉलर की मांग तेजी से बढ़ी है। होर्मुज रूट की नाकेबंदी: खाड़ी देशों से तेल सप्लाई के सबसे महत्वपूर्ण रास्ते ‘होर्मुज स्ट्रेट’ पर नाकेबंदी और रुकावटों की वजह से तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली: वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार से लगातार अपने पैसे निकाले हैं। जब विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर डॉलर में बदलते हैं, तो रुपये पर दबाव बढ़ता है। मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी: सुरक्षित निवेश के रूप में दुनिया भर में अमेरिकी डॉलर की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। इसके साथ ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण निवेशकों के लिए डॉलर में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हो गया है। डॉलर महंगा होने से भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा मिडिल ईस्ट संघर्ष को दशकों का सबसे गंभीर एनर्जी संकट माना जा रहा है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। करेंसी की कीमत कैसे तय होती है? डॉलर के मुकाबले किसी करेंसी की वैल्यू घटे तो उसे मुद्रा का गिरना या कमजोरी (करेंसी डेप्रिसिएशन) कहते हैं। हर देश के पास फॉरेन करेंसी रिजर्व होता है, जिससे इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन होते हैं। इसके घटने-बढ़ने का असर करेंसी पर पड़ता है। अगर भारत के फॉरेन रिजर्व में डॉलर पर्याप्त होंगे तो रुपया स्थिर रहेगा। डॉलर घटे तो रुपया कमजोर, बढ़े तो मजबूत होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली गिरने से 16 की मौत:उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; यूपी-राजस्थान-हरियाणा में पारा 42°C

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आपका पैसा- ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का जाल:छोटी खरीदारी कर्ज का बोझ बन सकती है, लेट पेमेंट से खराब क्रेडिट स्कोर, जानें कैसे बचें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPS महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक बनेंगे:वेनेजुएला भूकंप पीड़‍ितों के लिए भारत का ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू; 27 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबरें – क्या आपके भोजन में एंटीबायोटिक्स हैंः यह लिवर, किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें कैसे सुरक्षित भोजन चुनें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });