क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट:ब्वॉयफ्रेंड संग रहने के लिए की थी चोरी, होटल से वही गहने लेकर भाग निकला

On: मई 20, 2026 4:30 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस पूछताछ में हर्षिदा ने बताया कि उसने ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। वारदात के बाद दोनों अहमदाबाद से दिल्ली और वहां से उत्तर भारत के कई राज्यों में छिपकर रहे। ब्वॉयफ्रेंड ही गहने लेकर भाग निकला हर्षिदा ने बताया कि वे एक होटल में ठहरे हुए थे। तीन दिन पहले जब वह नहाने गई तो मयूर उसके चोरी किए गहने लेकर फरार हो गया। उसके पास कुछ ही गहने रह गए थे, जो उससे पहन रखे थे। पैसे खत्म होने के बाद हर्षिदा वापस अहमदाबाद आ गई। मंगलवार की शाम वह गहने बेचने की फिराक में थी।तभी पुलिस को खुफिया सूत्रों से उसकी खबर मिल गई और उसे अरेस्ट कर लिया गया। अब उसके ब्वॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है। शोरूम मालिक लंच करने घर गए थे निकोल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शनभाई शाह अपने परिवार के साथ शहर के कृष्णानगर इलाके की नयननगर सोसाइटी में रहते हैं। वे निकोल इलाके में अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में आभूषण नाम से सोने-चांदी का शोरूम चलाते हैं। दर्शनभाई के शोरूम में मैनेजर, सेल्समैन और मार्केटिंग समेत कुल 19 लोग काम करते हैं। हर्षिदा शेट्टी नाम की एक लड़की 11 महीने पहले सेल्स गर्ल के तौर पर शोरूम में शामिल हुई थी। 11 मई, 2026 को जब दर्शनभाई दोपहर के खाने के लिए घर गए थे, तब शोरूम के मैनेजर और स्टाफ मौजूद थे और उसी दौरान सेल्स गर्ल हर्षिदा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में गहने छिपाते नजर आई हर्षिदा शाम 5 बजे दर्शनभाई शोरूम आए थे। इसी दौरान एक ग्राहक खरीदारी करने आया, तो कर्मचारी ने एक सोने का सिक्का गायब पाया। कांजीभाई ने यह बात मालिक दर्शनभाई को बताई। जब दर्शनभाई ने हर्षिदा के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि उसने बताया था कि वह आपसे छुट्टी लेक गई है। जबकि हर्षिदा ने यह झूठ कहा था। इसके बाद बारीकी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हर्षिदा अपने ब्लेजर में गहने छिपाते नजर आई। दर्शनभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। हर्षिदा के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। शोरूम में सभी सोने के आभूषणों की जांच करने पर पता चला कि चोर सोने की चेन, लॉकेट, झुमके, मंगलसूत्र और कई अंगूठियों समेत 1.66 करोड़ रुपए की कीमते की गोल्ड ज्वैलरी गायब है। —————- गुजरात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… नोटों के ढेर से ढंक गया भजन गायक:बोरे में भरकर लाए गए थे; यह गुजरात की लोक-डायरो परंपरा, पूरा पैसा दान होगा गुजरात के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में बुधवार रात श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी दौरान हुए लोक डायरो (भजन कार्यक्रम) में लोक गायक जिग्नेश कविराज के ऊपर नोटों की ऐसी बरसात हुई कि वे नोट से ढंक गए। पूरी खबर पढ़ें… गुजरात की हाईटेक साबरमती केंद्रीय जेल से कैदी फरार:हत्या और पॉक्सो के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था गुजरात की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया। कुख्यात कैदी रमाभाई परमार हत्या और पॉक्सो के आरोप में आजीवन कैद की सजा भुगत रहा था। वह 2025 से जेल में बंद था पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, बैकफुट पर आए डिप्टी सीएम शिंदे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मीडिया से माफी मांगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });